नई दिल्ली, सितम्बर 2 -- इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दूसरी हार से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड कड़े एक्शन ले रहा है। बल्लेबाजों के खराब प्रदर्शन के कारण पाकिस्तान की काफी किरकिरी हुई है। टीम जारी सीरीज में अभी तक एक बार भी 200 के स्कोर के पार नहीं पहुंच सकी है और उसके कई खिलाड़ी बेहद खराब प्रदर्शन कर रहे हैं। इस वजह से पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने तीसरे टेस्ट से पहले ही सात खिलाड़ियों को वापस बुला लिया है, जिसमें इमाम उल हक का भी नाम शामिल है, जोकि चोट के कारण लॉर्ड्स टेस्ट में बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे थे। हालांकि कईयों का मानना था कि वह चोट का बहाना बना रहे हैं। वहीं बाबर आजम की कप्तानी और बैटिंग पर भी सवाल उठे हैं। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर बासित अली ने कप्तान की जमकर लताड़ लगाई है और उन्हें सोशल मीडिया पर महान खिलाड़ी बता दिया है। यह भी पढ़ें- ...