नई दिल्ली, फरवरी 1 -- पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले में दमदार अर्धशतक लगाया। बाबर आजम ने लाहौर में खेले जा रहे मुकाबले में 36 गेंद में 50 रन बनाए। हालांकि उन्होंने एक बार फिर धीमी पारी खेली। पाकिस्तान ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे मैच में 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 207 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से कप्तान सईम आयूब ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। बाबर आजम ने 50 और शादाब खान ने 46 रन की धमाकेदार पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया के लिए बेन ने दो विकेट चटकाए। पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम जारी सीरीज में रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहे थे। प्लेइंग इलेवन में उनकी बैटिंग पोजिशन भी बदल दी गई। कप्तान सलमान अली आगा अब पाकिस्तान के लिए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करते हैं, जबकि बाबर आजम चौथे नंबर पर बल्लेबाजी के लि...