शामली, जनवरी 6 -- गांव बाबरी में करीब दो वर्ष पूर्व हर घर जल जल जीवन मिशन के द्वारा गांव में स्वच्छ पीने के पानी क़ी आपूर्ति हेतु 1 टंकी का नव निर्माण किया गया था, वही पुरानी टंकी का भी रिबोर भी करीब दो वर्ष पूर्व किया गया था , उक्त दोनों ही टंकी के पानी का सेम्पल लेकर जाँच क़ी गई तो नई टंकी के पानी का टी डी एस 197 पाया गया। तो दूसरी टंकी के पानी का टी डी एस 191 पाया गया हैं। पुरानी टंकी के पानी क़ी गुणवत्ता खराब होने पर नया बोरिंग किया गया हैं। गांव में दो टंकियों के निर्माण के बावजूद भी बाबरी के कुछ ग्रामीणो का कहना हैं कि पानी क़ी गुणवत्ता तो ठीक हैं। लेकिन गांव में सरकारी नलों का पानी तो बिलकुल ही दूषित हो चूका हैं जो बाल्टी में रखा हुआ पानी पीले रंग का हो जाता हैं। दलित बस्ती निवासी ग्रामीणों सुभाष व राजपाल व विक्की द्वारा आरोप लगाते हुए...