औरैया, फरवरी 27 -- अजीतमल, संवाददाता। होली पर्व को लेकर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से प्रशासन ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। शुक्रवार को उपजिलाधिकारी निखिल राजपूत के नेतृत्व में खाद्य विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने बाबरपुर बाजार में व्यापक छापेमारी की। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कई दुकानदारों में हड़कंप मच गया। छापेमारी दल में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अनिल कुमार और खाद्य सुरक्षा अधिकारी रामचंद्र वर्मा के साथ भारी पुलिस बल मौजूद रहा। टीम ने बाबरपुर तिराहे पर स्थित तीन प्रमुख मिठाई की दुकानों की जांच की। इस दौरान खोया सहित अन्य खाद्य सामग्रियों के नमूने लिए गए। अधिकारियों ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार अग्रिम का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.