मुजफ्फरपुर, मई 17 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता वार्ड संख्या 47 के बाबन बिगहा मोहल्ले के रोड नंबर सात में सबमर्सिबल पंप लगाने का काम शुरू हो गया। निगम की जलकार्य शाखा के जेई कुमार गौरव के मुताबिक पांच एचपी क्षमता का पंप लगेगा। मौके पर वार्ड पार्षद राजकुमारी देवी, छोटेलाल गुप्ता व अन्य मौजूद रहे।योजना के तहत कुल चार पंप लगाए जाने हैं। तीन अन्य पंप के लिए खादी भंडार चौक (गांधी नगर), रामबाग चौड़ी में संस्कार पथ और श्रीराम नगर कॉलोनी में स्थल चयन हो चुका है। हाल ही में निगम ने कुल आठ किमी लंबी जलापूर्ति पाइपलाइन व सात सौ से अधिक घरों को नल कनेक्शन से जुड़ी योजना का कार्यादेश दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...