वाराणसी, मार्च 10 -- वाराणसी/बाबतपुर, हिटी। बाबतपुर में निर्माणाधीन सिक्स लेन टनल की डिजाइन बदलेगी। आईआईटी रुड़की ने दो बार अध्ययन के बाद संशोधित डिजाइन भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) को सौंपी है। नई डिजाइन के हिसाब से लागत में भी परिवर्तन संभव है। बाबतपुर एयरपोर्ट का विस्तार किया जा रहा है। इसमें वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-31) का कुछ हिस्सा आएगा। इसके ऊपर रनवे का निर्माण होगा। इससे बाबतपुर चौराहे का अस्तित्व खत्म हो जाएगा। प्रभावित होने वाली सड़क के विकल्प के तौर पर बसनी से पुरा रघुनाथ गांव तक 2.89 किलोमीटर लंबी नई फोरलेन अप्रोच रोड और 450 मीटर लंबी तथा 26 मीटर चौड़ी टनल का निर्माण किया जाएगा। अत्याधुनिक टनल निर्माण पर 325 करोड़ रुपये की लागत आएगी। पिछले वर्ष टनल निर्माण के लिए खोदाई शुरू हुई लेकिन कई जगह पानी निकलन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.