बाबतपुर एयरपोर्ट की सीलिंग गिरने से लोग सहमे
वाराणसी, सितम्बर 14 -- बाबतपुर (वाराणसी), हिटी। लाल बहादुर शास्त्री (एलबीएस) अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार रात टर्मिनल बिल्डिंग के आगमन कक्ष की सीलिंग अचानक भरभरा कर गिर पड़ी। हादसे में सफाईकर्मी और कई यात्री बाल-बाल बच गए। घटनाक्रम के बाद एयरपोर्ट प्रबंधन की कार्यशैली पर तमाम सवाल खड़े हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि रविवार रात नौ बजे टर्मिनल बिल्डिंग का आगमन हॉल यात्रियों से भरा पड़ा था। अनुमानत: सौ लोग मौजूद थे। इनमें कई विदेशी नागरिक थे। अचानक सीलिंग गिरने से अफरातफरी मच गई। तेज आवाज के कारण लोग सहम गए। एयरपोर्ट निदेशक पुनीत गुप्त ने बताया कि रात में टर्मिनल बिल्डिंग की सीलिंग का एक हिस्सा अचानक गिर गया। यह भी पढ़ें- एक और पायलट ने विमान ले जाने से किया इनकार हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। यह भी पढ़ें- पायलटों के इनकार का क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.