संतकबीरनगर, अप्रैल 28 -- संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनकटिया में रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने बाप बेटे समेत चार लोगों की पिटाई कर दी। पीड़ित दयाशंकर पुत्र कतवारू का आरोप है कि 27 अप्रैल 2026 को समय सुबह साढ़े दस बजे उसके पट्टीदार के बालेश्वर व मनोज, राज, ब्रिजेश रंजिश के कारण उसके लड़के विवेक को घर के पास गाली गलौज करने लगे। मना करने पर लोग उसके बेटे को लात, घूसों व लाठी डंडे से मारने पीटने लगे। जब बचाव में बेटे विकास, विपिन और खुद दयाशंकर गए तो उक्त लोगों ने उन्हें भी लाठी डन्डों से मारते हुऐ जान से मारने की धमकी देने लगे। यह भी पढ़ें- गेहूं काट रहे परिवार को पीटा, मुकदमा दर्ज सभी को चोटें आई हैं। कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि बालेश्वर व मनोज, राज, ब्रिजेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। यह भी पढ़ें- दबंगों ने बाउंड्री गिराई, वि...