एटा, जनवरी 7 -- थाना जसरथपुर के गांव बिजलई निवासी प्रेम सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 31 दिसंबर को दुकान पर जा रहे थे। आरोप है कि गांव के ही अवधेश, कुलदीप सहित अन्य आरोपियों ने मिलकर घेर लिया और गाली-गलौज शुरु कर दी। कुल्हाडी, लाठी डंडों से हमला कर दिया। इससे सिर में चोट लगने से गंभीर रुप से घायल हो गए। पीड़ित के अनुसार राइफल की बट से भी हमला किया। चीख की आवाज सुनकर बेटा बचाने पहुंचा। बेटा राहुल के साथ भी पिटाई की। जान से मारने की नियत से तमंचे से फायर कर दिया, जिसमें वह बच गया। अन्य लोगों को आता देख आरोपी धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने थाना जसरथपुर में जाकर तहरीर दी। थाना पुलिस ने मामले की जांच की। जांच के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.