प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 9 -- कुंडा। संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के भरतगढ़ गांव निवासी जगदीश गौतम ने न्यायालय में वाद दायर किया। बताया कि छह अक्तूबर 2025 की सुबह करीब पौने सात बजे उसका बेटा अमित कुमार खेत से वापस आ रहा था। तभी गांव के कुछ लोग रंजिश में उसे गालियां देते हुए मारने पीटने लगे। वह बीच-बचाव करने पहुंचा तो उसको भी मारने को दौड़ा लिया गया। वह घर के भीतर भागा तो आरोपियों ने लाठी,डंडे और रॉड से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपियों ने घर में रखे कीमती सामान तोड़ दिए, जिससे एक लाख रुपये का नुकसान हुआ। पुलिस को नामजद तहरीर देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपी लल्ला सरोज, रामराज सरोज, पुत्ती सरोज, शिवा सरोज, अनुभव सरोज, आशीष सरोज, पंकज सरोज, विजय सरोज के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.