बाप-बेटे के बैंक खाते में 1500 करोड़ रुपये आए, कुछ देर में गायब भी हो गए; बिहार में गजब वाकया
मुजफ्फरपुर, जुलाई 14 -- बिहार के मुजफ्फरपुर से एक गजब वाकया सामने आया है। साधारण परिवार से आने वाले एक पिता-पुत्र के बैंक खातों में 1500 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम अचानक आ गई। यह देख सभी लोग हैरान रह गए। हालांकि, कुछ देर में ही इतनी बड़ी रकम बैंक खाते से अचानक गायब भी हो गई। यह मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। इससे पूर्व भी बिहार में गरीब और आम लोगों के खाते में करोड़ों-अरबों रुपये का बैंक बैलेंस दिखाई देने के मामले आ चुके हैं। जानकारी के अनुसार मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले बुजुर्ग कामेश्वर मिश्रा और उनके बेटे को हर महीने राज्य सरकार से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1100-1100 रुपये मिलते हैं। जब वह अपने बेटे के साथ पेंशन की राशि निकालने के लिए बैंक गए, तो उनके खाते में अरबों रुपये देख उनके होश उड़ गए। बैंक अधिकारियों ने इसे तकनीकी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.