फर्रूखाबाद, अक्टूबर 22 -- फर्रुखाबाद शहर के गढ़ी अब्दुल मजीद खां मोहल्ले में मंगलवार को बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता की हत्या कर दी। गंभीर रूप से घायल 55 वर्षीय मोहम्मद अहमद अंसारी को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के बेटे शाहनवाज खान की तहरीर पर आरोपी मोहम्मद अली उर्फ अल्लारक्खा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली है। पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में आरोपी ने बताया कि पिता बार-बार उससे खाने के लिए कह रहे थे। इसी बात पर उसे गुस्सा आ गया और उसने कुल्हाड़ी से वार कर दिया। मोहम्मद अहमद अंसारी मूल रूप से बरेली के रहने वाले थे। वह करीब 20 वर्षों से फर्रुखाबाद में रहकर कपड़े सिलने का काम करते थे। परिवार शहर के गढ़ी अब्दुल मजीद ...