नई दिल्ली, अक्टूबर 12 -- Delhi Metro Murder: दिल्ली मेट्रो में बुजुर्गों के लिए आरक्षित सीट को लेकर हुए विवाद में एक 48 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक, पूर्व आईएएस अधिकारी और उनके बेटे पर व्यक्ति के साथ मारपीट करने का आरोप है। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। उधर, घायल व्यक्ति ने बाद में अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने अनुसार, आरोपी और पूर्व आईएएस पूर्व में भी जेल जा चुका है। सीबीआई ने रिश्वत कांड में उन्हें अरेस्ट किया था। संभवत: मेट्रो में इस तरह का यह पहला प्रकरण है। कैसे दो आदमियों ने मेट्रो में जान ले ली और लोग तमाशबीन बने रहे। मेट्रो में जान गंवाने वाले युवक की मां का आरोप है कि जब वो अपने बेटे को बचाने की कोशिश करने लगी तो उन्होंने आरोपियों ने उसे ऐसा करने से रोका। यह भी पढ़ें- 'सीट से उठने को कहा और फिर...