नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- बिहार के मुंगेर में एक पिता ने अपने दिव्यांग बेटे को मौत के घाट उतार दिया। शामपुर थाना क्षेत्र के गोबड्डा मांझी टोला में वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पिता फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में सोते हुए बेटे को पिता ने कुल्हाड़ी से हमला कर मार दिया। मौके हत्या में प्रयुक्त कुल्हाड़ी को पुलिस ने जब्त कर लिया है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की रात गोबड्डा मांझी टोला निवासी तिलो मांझी का अपने मंझला पुत्र 35 वर्षीय चंद्रशेखर मांझी से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। उसके बाद तिलो मांझी कहीं चला गया। देर रात वह घर लौटा तो चंद्रशेखर मांझी सो गया था। सोई हुई अवस्था में तिलो मांझी ने कुल्हाड़ी से प्रहार करके अपने बेटे की निर्मम हत्या कर दी और फरार हो गया। पिता के द्वारा...