गोरखपुर, अक्टूबर 5 -- पीपीगंज। बापू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्नातक एवं परास्नातक प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश प्रक्रिया महाविद्यालय प्रशासन ने प्रवेश की अंतिम तिथि 10 अक्टूबर निर्धारित की है। इच्छुक छात्र छात्राओं से अंतिम तिथि से पहले प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने की अपील की गई है। महाविद्यालय में संचालित स्नातक यूजी पाठ्यक्रमों में बीए एवं बीकॉम, जबकि परास्नातक पीजी पाठ्यक्रमों में एमए हिंदी, भूगोल, समाजशास्त्र एवं गृह विज्ञान तथा एमकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लिया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार नए सत्र में प्रवेश लेने के इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पूर्व महाविद्यालय कार्यालय में संपर्क कर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करते हुए अपना प्रवेश सुनिश्चित करा लें। यह भी पढ़ें- एमजीपीजी में बढ़ी हुई सीटों पर प्रवेश आज से शुरू 10 अक्टूबर के...