रामपुर, मई 5 -- रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के पदाधिकारियों ने मंगलवार को नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल के दर्जनों पदाधिकारी पालिका प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जुलूस की शक्ल में कलक्ट्रेट पहुंचे और अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया कि शहर का विकास पूरी तरह से ठप है। 13 साल होने के बाद भी बापू मॉल शुरू नहीं हुआ है। साथ ही अभी तक कुछ चालू दुकानों में बिजली का कनेक्शन नहीं हैं। जिससे दुकानदारों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी नगर पालिका प्रशासन की कार्यप्रणाली पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि नगर पालिका परिषद लापरवाही कर रही है और जनता की समस्याओं से उसका कोई सरोकार नहीं है। यह भी पढ़ें- ग...