गोरखपुर, अक्टूबर 6 -- पीपीगंज/रसूलपुर चकिया हिटी। बापू पीजी कॉलेज पीपीगंज में सोमवार को रक्त केन्द्र नेहरू चिकित्सालय बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के संयुक्त तत्वावधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर की अध्यक्षता महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो मंजू मिश्रा ने की। शिविर में रक्तदान करने वालों में कृष्ण मुरारी मिश्र, प्रशांत सिंह, संजीदा खातून, सुकन्या समेत अन्य छात्र छात्रा प्रमुख रूप से रहे। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ देव नारायण पाण्डेय, डॉ गौरव पाण्डेय, पंकज श्रीवास्तव, हर्षित पाण्डेय, मीनाक्षी मिश्रा, आभा पाण्डेय, अभिषेक कुमार एवं डॉ दीप माला यादव सहित शिक्षकगण और कर्मचारी उपस्थित रहे। शिविर में रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए लोगों को जरूरतमंद मरीजों की मदद के लिए स्वेच्छा से रक्त...