पटना, मई 27 -- बापू टावर में बुधवार से चार दिवसीय फोटोग्राफी वर्कशॉप का शुभारंभ हुआ। कार्यशाला में ख्याति प्राप्त फोटोग्राफर सुमन श्रीवास्तव ने कला एवं शिल्प महाविद्यालय और किलकारी बाल भवन के विद्यार्थियों को फोटोग्राफी की बारीकियों और आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया। उद्घाटन बापू टावर के निदेशक विनय कुमार ने किया। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफी केवल एक कला नहीं, बल्कि संवाद का सशक्त माध्यम है। हर तस्वीर के पीछे कहानी छिपी होती है, जो छायांकन से जीवंत हो उठती है। उन्होंने बदलते तकनीकी युग में फोटोग्राफी के महत्व पर विशेष जोर दिया।वर्कशॉप के पहले दिन प्रतिभागियों ने अनुभव साझा किए और आयोजन पर उत्साह व्यक्त किया। यह भी पढ़ें- बापू टावर में फोटोग्राफी कार्यशाला शुरू यह ज्ञानवर्धक कार्यशाला 30 मई तक रहेगी, जिसमें युवा प्रतिभाओं को रचनात्मकता निख...