पटना, जुलाई 23 -- बापू टावर संग्रहालय द्वारा इंटर्नशिप के दूसरे सत्र के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिसमें कुल छह सीटों पर तीन महीने की पूर्णकालिक इंटर्नशिप दी जाएगी और प्रत्येक चयनित प्रतिभागी को प्रतिमाह 15,000 रुपए की एकमुश्त राशि प्रदान की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार 14 अगस्त, 2026 तक वेबसाइट www.baputower.org पर उपलब्ध नियमावली एवं आवेदन पत्र के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। इस इंटर्नशिप का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को महात्मा गांधी के विचारों से अवगत कराना, संग्रहालय के दर्शकों के साथ संवाद स्थापित करना और गांधीजी से जुड़े नए शोध, एआई डिजाइन और टेक्स्ट डेवलपमेंट जैसे कार्यों में छात्रों को प्रशिक्षित करना है। यह भी पढ़ें- SBI Asha Scholarship 2026: एसबीआई दे रहा है 15 लाख रुपये तक की स्कॉलरशिप, ऐसे करें अप्लाई इस इंटर्नशिप के लिए आयु सी...