चाईबासा, फरवरी 24 -- गुवा । गुवा के कच्छी धौड़ा स्थित गुवा सेल सीएसआर द्वारा संचालित आशाएं हथकरघा केंद्र में मंगलवार को 13वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि गुवा सेल के मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार एवं महिला समिति अध्यक्ष शालू कुमार ने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य महाप्रबंधक चंद्रभूषण कुमार ने कहा कि आजादी से पूर्व महात्मा गांधी ने हथकरघा और स्वदेशी को बढ़ावा देकर विदेशी वस्त्रों के बहिष्कार का आह्वान किया था। उनके प्रयासों ने न केवल स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा दी, बल्कि देश को आत्मनिर्भरता का संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि आज उन्हीं आदर्शों पर चलते हुए गुवा सेल सीएसआर द्वारा संचालित यह हथकरघा केंद्र महिलाओं को आत्मनिर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.