लखनऊ, जनवरी 30 -- लखनऊ, संवाददाता। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को देवा रोड स्थित राष्ट्रीय उद्योग आश्रम इंटरमीडिएट कॉलेज में स्थित गांधी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेता डीपी यादव ने कहा कि दुनिया में शांति और सद्भाव कायम करने के लिए बापू के विचार बहुत जरूरी है। सपा के जिला उपाध्याक्ष यादवेंद्र प्रताप सिंह गब्बर ने कहा कि बापू का जीवन सादगी और उच्च विचार का प्रतीक था। कार्यक्रम में राष्ट्रीय बांस शिल्पी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संतोष कुमार धरकार समेत कॉलेज के छात्र-छात्राएं शामिल हुए। सभी ने बाबू के विचारों पर चलने का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.