मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 2 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। चंपारण सत्याग्रह के पहले गांधीजी रमणा स्थित गया बाबू के आवास पर रहे थे। वह आवास आज भी अपने सहेजे जाने का इंतजार कर रहा है। 10 अप्रैल 1917 की रात गांधी जी यहां पहुंचे थे और 11 से 15 अप्रैल तक इस भवन में रहे थे। वह कुआं जिसका पानी वे निकालते थे, वह पत्थर जिसपर बैठकर वे प्रार्थना करते थे, वह अब खंडहर बन हर पल धराशायी हो रहा है। गांधीजी के ठहराव वाले जिस भवन को संग्रहालय बनाना था, वह आज भी खंडहर बना है और इंतजार कर रहा है कि घोषणा के अनुसार वह पूरी चमक के साथ इतिहास के साक्षी के रूप में संयोजित हो।

गया बाबू का आवास और उसकी स्थिति रमणा स्थित गया बाबू के उस मकान को संग्रहालय के रूप में विकसित करना था। गया बाबू के परपोते आलोक कुमार सिंह जो इस भवन के बगल में ही रहते हैं, वे बताते हैं कि 2017...