बापू की कुटिया पर हुआ शब्द साहित्य स्पर्श संवाद
मुजफ्फर नगर, मई 8 -- मोरना। मोरारी बापू की राम कथा विश्राम होने के उपरांत शाम के समय शब्द साहित्य स्पर्श संवाद कार्यक्रम का आयोजन उनकी कुटिया पर किया। शुकतीर्थ स्थित मां गंगा के पावन तट पर गुरुवार शाम मोरारी बापू की कुटिया पर 'शब्द साहित्य स्पर्श संवाद' कार्यक्रम का आयोजन श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ किया गया। कार्यक्रम में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर बापू के दर्शन किए तथा साहित्यिक और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं।रामकथा विश्राम के बाद आयोजित इस विशेष संवाद कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने अपनी भावपूर्ण रचनाएं मोरारी बापू को समर्पित कीं। कई श्रद्धालुओं ने अपने ग्रंथों पर बापू के हस्ताक्षर कराए तथा प्रसाद को स्पर्श कराकर वितरण किया। इस दौरान श्रद्धालुओं को बापू से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिला। कार्यक्रम में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.