गया, जनवरी 30 -- फतेहपुर में शुक्रवार को कांग्रेसियों ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि मनाई। इस अवसर पर फतेहपुर गांधी मैदान में स्थित बापू की प्रतिमा पर कांग्रेसियों ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। वक्ताओं ने कहा कि महात्मा गांधी ने हमें सत्य और अहिंसा का जो मार्ग दिखाया, वह केवल भारत ही नहीं, बल्कि पूरे विश्व के लिए प्रेरणास्रोत है। हमें उनके दिखाए रास्ते पर चलकर समाज में शांति और सद्भाव बनाए रखना होगा। लोगों ने गांधी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने और उनकी शिक्षाओं को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया। इस कार्यक्रम में प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष बालमुकुंद पांडेय, उपाध्यक्ष पंकज कुमार पंकज, बुलंद अख्तर, इंटक अध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद शर्मा, युवा अध्यक्ष अरविंद कुमार, मिथलेश शर्मा, पैक्स अध्यक्ष मुकेश कुमार, अर्जु...