बापूधाम 16 और झांसी स्पेशल 10 घंटे लेट रही
वाराणसी, अगस्त 26 -- वाराणसी। बारिश और ऑपरेशनल कारणों से कई ट्रेनें मंगलवार को देर से वाराणसी कैंट और बनारस स्टेशन पर पहुंचीं। इनमें बापूधाम एक्सप्रेस करीब साढ़े 16, आसनसोल-वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी फेयर स्पेशल 10 और आनंद विहार टर्मिनल-दानापुर जनसाधारण एक्सप्रेस नौ घंटे विलंब रही। इसके अलावा बरकाकाना-वाराणसी मेमू चार और राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस दो घंटे लेट रही। गोरखपुर-दादर सेंट्रल, एलटीटी-बलिया कामायनी एक्सप्रेस, दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, कोलकाता-अमृतसर दुर्गियाना एक्सप्रेस, दादर सेंट्रल-बलिया एक्सप्रेस और सुपौल-नई दिल्ली स्पेशल भी लेट रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.