मोतिहारी, फरवरी 19 -- मोतिहारी, एक प्रतिनिधि।पूर्व मध्य रेलवे के मोतिहारी-नरकटियागंज रेलखंड पर बुधवार से एक्सप्रेस व पैसेंजर ट्रेनों का परिचालन सामान्य हो गया। अधिकतर ट्रेनें अपने निर्धारित समय से थोड़ी देरी से गुजरीं। ट्रेनों का परिचालन शुरू होने से यात्रियों ने राहत महसूस की। वहीं मेगा ब्लॉक समाप्त होने के बाद बुधवार को बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर रौनक लौट आयी। स्टेशन परिसर व वाहन स्टैंड यात्रियों से खचाखच भरा रहा। मोतिहारी-नरकटियागंज रेलखंड पर बेतिया-कुमारबाग स्टेशन के बीच नवनिर्मित डबल रेल लाइन पर 12 फरवरी से ही नॉन इंटरलॉकिंग कार्य चल रहा था। जिससे ट्रेन सेवा प्रभावित हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...