रिषिकेष, मई 29 -- ऋषिकेश विधायक प्रेमचंद अग्रवाल ने बापूग्राम में वन भूमि प्रकरण को लेकर जनता को आश्वस्त किया कि राज्य सरकार इस विषय पर पूरी तरह गंभीर है। जनहित में सकारात्मक समाधान की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। शुक्रवार को बापूग्राम में आयोजित सभा में अग्रवाल ने कहा कि वे लगातार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से इस विषय पर संवाद बनाए हुए हैं। उन्होंने बताया कि हाल ही में उन्होंने इस मुद्दे को विधानसभा सत्र के दौरान भी प्रमुखता से उठाया है, जिससे यह स्पष्ट है कि यह विषय शीघ्र ही राज्य कैबिनेट में विचारार्थ प्रस्तुत होगा। कैबिनेट में चर्चा के पश्चात इस पर अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि बापू ग्राम सहित आसपास के क्षेत्रों में पिछले 75 से 80 वर्षों से निवास कर रहे लगभग 15 से 20 हजार परिवारों (लगभग 60 हजार की आबादी) के हितों की...