चित्रकूट, अप्रैल 16 -- सीतापुर, संवाददाता। कस्बे से जुड़े चितरा गोकुलपुर के बान तालाब का जायजा लेने पहुंचे प्रभारी अधिकारी स्थानीय निकाय एडीएम न्यायिक अरुण कुमार यह सुनकर चौंक गए कि तालाब में घरों के शौंचालयों व पूरी बस्ती का गंदा पानी पहंुच रहा है। जिला प्रशासन जल धरोहर के तौर पर इस तालाब को संरक्षित करने की तैयारी में है। एडीएम ने तत्काल सदर तहसीलदार को फोन से अवगत कराते हुए पूरी रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निदेश दिए। ईओ नगर पालिका लालजी यादव के साथ एडीएम न्यायिक तालाब का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी दौरान मौके पर पहुंचे एक युवक ने अवगत कराया कि इस तालाब में सीधे शौचालय लगे हुए हैं। यह भी पढ़ें- तालाब में भर रहे सीवर और नाले के पानी पर एडीएम ने तहसीलदार से मांगी रिपोर्ट चितरा गांव के आसपास की बस्ती का गंदा पानी भी इसी तालाब में पहुंच रहा है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.