बानो स्टेशन पर तीन ट्रेनों के ठहराव की मांग को मिली गति
सिमडेगा, जून 18 -- बानो, प्रतिनिधि। बानो रेलवे स्टेशन पर तीन महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों की उम्मीदें बढ़ गई हैं। इस संबंध में किए गए प्रयासों के सकारात्मक परिणाम सामने आने लगे हैं। भाजपा नेता सुजान मुंडा के नेतृत्व में छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने हाल ही में रांची मंडल के डीआरएम को ज्ञापन सौंपकर धनबाद-भुवनेश्वर एक्सप्रेस, सम्बलपुर-गोरखपुर मौर्य एक्सप्रेस तथा राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस के बानो स्टेशन पर ठहराव की मांग की थी। दक्षिण पूर्व रेलवे रांची के सहायक वाणिज्य प्रबंधक धर्मवीर कुमार द्वारा 16 जून को जारी पत्र में बताया गया है कि प्रस्ताव रेलवे बोर्ड के समक्ष विचाराधीन एवं प्रक्रियाधीन है। रेलवे प्रशासन की ओर से मिली इस जानकारी के बाद क्षेत्र के लोगों में आशा जगी है कि जल्द ही इन ट्रेनों का ठहराव बानो स्टेशन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.