सिमडेगा, जुलाई 2 -- बानो, प्रतिनिधि। लचरागढ़ से लापता 11 वर्षीय छात्र प्रिंस कंडुलना तमिलनाडु में मिला,चाइल्ड होम में सुरक्षित रखा गया है। जानकारी के अनुसार, चाइल्ड होम के पदधारियों ने प्रिंस के माता-पिता से संपर्क कर उन्हें बच्चे के सुरक्षित होने की सूचना दे दी है। वहीं इस संबंध में कोलेबिरा पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जल्द ही कोलेबिरा पुलिस की एक टीम और प्रिंस के परिजन उसे वापस लाने के लिए तमिलनाडु रवाना होंगे। बच्चे के सकुशल मिलने से परिवार और क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है। गौरतलब है कि पंडवाटोली निवासी प्रवीण कंडुलना के पुत्र प्रिंस कंडुलना 29 जून की सुबह करीब 9 बजे घर से खेलने के लिए निकला था। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटा था।-

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...