सिमडेगा, अप्रैल 29 -- बानो, प्रतिनिधि। भाजपा मंडल के द्वारा बिरसा चौक में महिला मोर्चा के तत्वावधान में राहुल गांधी का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ताओं एवं पार्टी समर्थकों ने भाग लिया। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन करते हुए नारी शक्ति वंदन अधिनियम लागू करो, राहुल गांधी हाय-हाय एवं महिला विरोधी इंडी गठबंधन हाय-हाय जैसे नारे लगाए। मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुषमा मिश्रा ने कहा कि महिलाएं अब ऐसी मानसिकता को पहचान चुकी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मंच पर तो देखा जाता है, लेकिन सदन में उचित प्रतिनिधित्व नहीं दिया जाता। जब तक महिलाओं को उनका अधिकार नहीं मिलेगा, तब तक वे अपने मुद्दों को लेकर आवाज उठाती रहेंगी। यह भी पढ़ें- डोमचांच में नारी शक्ति वंदन अधिनियम के विरोध पर भाजपा का...