सिमडेगा, मार्च 1 -- बानो, प्रतिनिधि। पुलिस ने थाना क्षेत्र के नेवादीनी स्थित एक घर में हुई चोरी की घटना का उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी थाना क्षेत्र के बड़ाइक टोली निवासी सुनील सुरीन है। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि नेवादिनी स्थित एक घर में 27 फरवरी को रात में चोरी की घटना घटी थी। इस मामले में पीड़िता कुंती देवी थाना में लिखित आवेदन देकर घटना का उद्भेदन कर कारवाई की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए 24 घंटे के अंदर ही घटना का उद्भेदन कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। साथ ही पुलिस ने एक जोड़ा कंगन,एक पायल,एक गले का चेन, एक अंगूठी तथा एक अपाची बाइक भी बरामद किया है। डीएसपी रणवीर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ बानो थाना समेत अन...