बगहा, अप्रैल 8 -- बेतिया। शत्रुघन शर्मा। पूर्व मध्य रेलवे के नरकटियागंज-मुजफ्फरपुर रेलखंड के बेतिया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी रेलवे गुमटी बानू छापर को रेलवे ने बंद कर दिया है। बीते 15 फरवरी को रेल लाइन दोहरीकरण के बाद अचानक गुमटी को दीवार से पूरी तरह बंद कर दिया गया है। इससे न सिर्फ लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है, बल्कि रेल यात्रियों को भी उत्तरी क्षेत्र से प्लेटफार्म दो व तीन पर जाने का मार्ग बंद हो गया है। वैकल्पिक तौर पर सात-आठ सौ मीटर आगे रेलवे गुमटी का निर्माण कराया गया है। नये रेल गुमटी को सीधे एनएच-727 और बानूछापर मुख्य सड़क से नहीं जोड़ा गया है। लोग पहले पुरानी रेल गुमटी के पास पहुंच रहे हैं उसके बाद चक्कर लगाकर दूसरी तरफ पुराने जगह पर पहुंच रहे हैं। इससे आवागमन में उन्हें परेशानी झेलनी पड़ रही है।बानूछापर के दीपू कुमार शर्मा...