गढ़वा, मार्च 7 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैसर रजा ने मेराल प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय बाना के प्रभारी प्रधानाध्याक आशिफ हुसैन व लिपिक अविनाश कुमार को कार्य में लापरवाही को लेकर शो कॉज किया है। उक्त संबंध में डीइओ ने बताया कि उक्त स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक द्वारा नौवीं कक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों का पंजीयन, परीक्षा फार्म भरने व शुल्क की राशि ससमय झारखंड अधिविद् परिषद रांची में जमा नहीं करना और लिपिक के भरोसे कार्य को छोड़ना उनकी लापरवाही व मनमानी को दर्शाता है। साथ ही छह मार्च को नौवीं कक्षा के 25 विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म भरने के लिए शुल्क की राशि प्राप्त करने के बाद भी ऑन लाईन नहीं किया गया। उसके कारण विद्यार्थी परीक्षा से वंचित रह गए। उसे लेकर विद्यार्थियों व उनके अभिभावकों द्वारा विद्यालय परिसर में ह...