हजारीबाग, अप्रैल 12 -- कटकमसांडी। (हजारीबाग) । कटकमदाग थाना क्षेत्र के बानादाग एनटीपीसी न्यू रोड के समीप 40 वर्षीय मुर्गा व्यापारी राजेश कुमार साव की हत्या चाकू मारकर और पत्थर से कूचकर कर दी गयी। उनका शव रविवार को मिला। मृतक की पहचान पसई गांव निवासी मुंशी साव के बड़े पुत्र के रूप में हुई है। घटना से आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने हत्या का आरोप लगाते हुए हजारीबाग-चतरा मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। बताया जाता है कि शनिवार रात करीब 9:30 बजे राजेश को मोबाइल पर कॉल आया, जिसके बाद वह मोटरसाइकिल से घर से निकल गया और देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रातभर खोजबीन की, लेकिन सुबह सूचना मिली कि उसका शव एनटीपीसी न्यू रोड के पास पड़ा है। सूचना पर कटकमदाग थाना प्रभारी प्रमोद कुमार राय, पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने शव उठाने से मन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.