सिद्धार्थ, सितम्बर 26 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। पड़ोसी मुल्क नेपाल से भारतीय इलाके में आयी बानगंगा नदी में मूसलाधार बारिश के बाद सीमावर्ती इलाकों में लोग अलर्ट हैं। शुक्रवार को तहसील शोहरतगढ़ क्षेत्र के बानगंगा नदी का जलस्तर कभी बढ़ता रहा तो कभी घटता रहा। तेज जलधारा को देख बैराज के 16 फाटकों में से 14 फाटकों को ड्रेनेज खण्ड को खोलना पड़ा। फिलहाल नदी का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे ही है।बानगंगा नदी में बाढ़ आने पर पहली मार सीमावर्ती इलाकों को सहनी पड़ती है। नेपाल के पहाड़ी इलाकों से निकली तहसील शोहरतगढ़ के बानगंगा नदी की निगरानी में ड्रेनेज खंड व तहसील प्रशासन की टीम लगी हुई है। यह भी पढ़ें- नेपाल में बारिश से गंडक का डिस्चार्ज बढ़ा, चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही नदी सिंचाई विभाग के अधिकारी व कर्मचारी निगरानी तेज कर दिये। नदी बैराज के 16 फाट...