सिद्धार्थ, अगस्त 7 -- शोहरतगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। बानगंगा नदी पड़ोसी मुल्क नेपाल के पहाड़ों पर बारिश होने के बाद गुरुवार को बढ़ने लगी। बैराज के 16 फाटकों में से कई को ड्रेनेज खण्ड सिंचाई विभाग द्वारा खोल दिया गया। जलस्तर अभी भी खतरे की निशान से नीचे ही बना हुआ है। कई दिनों बाद बानगंगा नदी बैराज पर पानी बढ़ते हुए देखा गया। लोगों को आशंका है कि नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से भारत के सीमावर्ती क्षेत्र में पानी की जलधारा तेज हो सकती है। तहसील प्रशासन शोहरतगढ़ ने संभावित इलाकों में बाढ़ के दृष्टिगत तैयारी भी पूरी कर ली हैं। यह भी पढ़ें- कटौझा में खतरे के निशान से ऊपर बह रही बागमती, बढ़ी परेशानी तहसील परिसर में बाढ़ राहत केंद्र की स्थापना करने के साथ-साथ क्षेत्र के तुलसियापुर स्थित पंडित बाबूराम शुक्ल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज प...