आदित्यपुर, मई 17 -- आदित्यपुर। आदित्यपुर एवं आसपास शनिवार को जलापूर्ति बाधित रही। बाधित जलापूर्ति की वजह से स्थानीय लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। बीते शुक्रवार की शाम आई आंधी और तेज बारिश को इसकी वजह बताया गया है। हालांकि आंधी और बारिश के अगले दिन बाधित जलापूर्ति समस्या से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है। स्थानीय लोग इसके लिए व्यवस्थागत कमी को जिम्मेवार बता रहे हैं। उल्लेखनीय है कि आदित्यपुर एवं आसपास के क्षेत्रों में जलापूर्ति की जिम्मेवारी मेसर्स जिन्दल के जिम्मे है। यह भी पढ़ें- विभाग को फाल्ट ढूढने में लग गए तीन दिन, आपूर्ति व्यवस्था हुई सुचारू यह भी पढ़ें- सोलर प्लेट क्षतिग्रस्त होने से जलापूर्ति ठप

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...