बाधा दौड़ में नीलू ने स्वर्ण पदक पर जमाया कब्जा
मिर्जापुर, मई 31 -- चुनार। गोवा के बेंबोलिम स्टेडियम में 30 एवं 31 मई तक आयोजित दो दिवसीय तीसरी नेशनल वूमेन मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में देश के विभिन्न राज्यों की 30 वर्ष से 100 वर्ष तक आयु वर्ग की महिला खिलाड़ियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हुए टीम की कप्तान नीलू मिश्रा ने 50 से अधिक आयु वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने 80 मीटर बाधा दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। स्पर्धा में पश्चिम बंगाल की खिलाड़ी द्वितीय तथा कर्नाटक की खिलाड़ी तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही नीलू ने 50प्लस आयु वर्ग की ऊंची कूद प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर कांस्य पदक हासिल कर पाईं। यह भी पढ़ें- ऋचा सूद ने राष्ट्रीय एथलीट प्रतियोगिता में स्वर्ण जीता जबकि असम की खिलाड़ी प्रथम और क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.