जमशेदपुर, जून 30 -- बादामपहाड़ मार्ग के स्टेशनों पर परिचालन यंत्र को दुरुस्त करने या नया लगाने की जांच शुरू है। चक्रधरपुर मंडल के आदेश पर टाटानगर के अधिकारियों ने दो दिन पूर्व बादामपहाड़, कुलडीहा एवं आसपास के अन्य स्टेशनों की परिचालन व्यवस्था का निरीक्षण किया। जानकार बताते हैं कि रेलवे बादामपहाड़ मार्ग पर मालगाड़ियों की स्पीड बढ़ाने की योजना से लगातार लाइन व अन्य परिचालन सिस्टम को अपग्रेड कर रहा है। इससे रेलवे स्टेशनों, यार्ड, केबिन और क्रॉसिंग की जरूरतों पर निरीक्षण के रिपोर्ट को मंडल मुख्यालय भेजा जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...