बादशाह नगर स्टेशन पर पंखे खराब, गर्मी में बैठने को मजबूर यात्री
लखनऊ, मई 31 -- लखनऊ। लू के थपेड़ों के बीच बादशाह नगर रेलवे स्टेशन पर भीषण गर्मी में ट्रेन के इंतजार में बैठना मजबूरी बन गया है। कारण है कि यहां लगे पंखे खराब हैं और उन्हें ठीक नहीं कराया जा रहा है। यात्रियों का कहना है कि एक ओर तो पूर्वोत्तर रेलवे ऐशबाग और मैलानी जंक्शन पर यात्रियों को गर्मी से राहत देने के लिए बोगी तक पेयजल उपलब्ध करा रहा है, दूसरी तरह प्लेटफार्म के पंखे तक ठीक नहीं करा पा रहा है। बादशाह नगर स्टेशन पर पंखे खराब होने को लेकर यात्री अनुपम ने एक्स पर रेलवे से शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में खराब पंखों की फोटो भी टैग की है। उनका कहना है कि टिकट के लिए एक पैसा भी रेलवे कम नहीं करता है। ऐसे में यात्रियों की सुविधा का ख्याल नहीं रखना उसकी लापरवाही है। प्लेटफार्म पर ट्रेन के इंतजार में बैठे अन्य यात्रियों का कहना है कि जब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.