हरिद्वार, अप्रैल 30 -- थाना क्षेत्र के गांव बादशाहपुर में बुधवार को फाउंडेशन क्लासेज की ओर से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेघावी छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सफल विद्यार्थियों को मेडल देकर सम्मानित किया गया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। मुख्य अतिथि के रूप में नसीरपुर कलां के ग्राम प्रधान प्रतिनिधि साजिद अली पहुंचे। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन में सफलता की सबसे बड़ी कुंजी है। कार्यक्रम का संचालन साक्षी डोलियान ने किया। इस दौरान सुशील चौहान एवं फाउंडेशन क्लासेज के मास्टर सुलेमान अली ने संयुक्त रूप से मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सम्मानित होने वालों में तन्वी, वंशिका, तबस्सुम, सुशील, आंचल, समीक्षा, भूमि, शालू, नवीन, आयशा, वंश, तरन्ना, नितिन, महशरीन,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.