मेरठ, अप्रैल 29 -- पहाड़ों पर बर्फबारी एवं बारिश और उत्तर-पश्चिमी मैदानी क्षेत्रों में मौसमी गतिविधियों के बीच मंगलवार को मेरठ में भी राहत मिल गई। दिनभर बादल एवं हवा के झोंकों से दिन का तापमान तीन डिग्री सेल्सियस फिसल गया। दस दिन बाद मंगलवार को मेरठ में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ। इससे पहले मेरठ में लगातार दस दिनों तक तापमान 40 से 42.5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहा। जारी रहेगी राहत, आंधी-बारिश के आसारमौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को दिन-रात के तापमान क्रमश: 39.1 एवं 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुए, जो सामान्य से एक एवं 4.6 डिग्री सेल्सियस अधिक है। यह भी पढ़ें- उमस भरी गर्मी ने किया बेहाल, आज से पॉकेट क्लाउड रेन सोमवार के सापेक्ष दिन में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई, जबकि रात में 1.3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि। दिन में...