बलिया, दिसम्बर 29 -- बलिया, संवाददाता। पिछले पांच दिनों से बदले मौसम का मिजाज सोमवार को भी अपने रफ्तार में रहा। आसमान में बादल छाए रहे और वातावरण में धुंध की चादर तनी रही। सूर्यदेव के दिनभर दर्शन नहीं होने से ठंड व गलन से जनजीवन पूरी तरह ठहर सा गया। प्रचंड शीतलहर का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि शहर में सोमवार का दिन 'जाम दिवस' के रूप में शुमार है। लेकिन हाड़कपाऊ ठंड का असर यह रहा कि आम दिन जैसी चहल-पहल भी बाजार में नहीं दिखी। शहर हो या गांव जिम्मेदारों की लापरवाही इस कदर है कि अब तक चिह्नित स्थानों पर पर्याप्त अलाव नहीं जलवाया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम 9 डिग्री रिकार्ड किया गया। कड़ाके की ठंड में परदेश से लम्बी दूरी की यात्रा कर गांव आने वाले यात्री रेलवे स्टेशन और निजी बस स्टैंडों पर ठिठुरते नजर आ रहा है। यह स्थि...