नई दिल्ली, जुलाई 4 -- नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली के ज्यादातर इलाकों में शनिवार दोपहर बाद हल्की से मध्यम बारिश हुई। इसके चलते तापमान में गिरावट आई और लोगों को भीषण उमस से भी काफी राहत मिली। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन से चार दिन बीच-बीच में हल्की बारिश के दौर आते रहेंगे, जिसके चलते तापमान सामान्य से नीचे बना रहेगा। राजधानी के ज्यादातर इलाकों में शनिवार सुबह के समय हल्के बादलों के बीच सूरज निकला रहा। दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होने लगी। इससे तापमान बढ़ा और लोगों को भीषण उमस का सामना करना पड़ा। खासतौर पर दिन में दस बजे से बारह बजे के बीच लोगों को भीषण उमस भरी गर्मी से जूझना पड़ा। हालांकि, दोपहर 12 बजे के बाद मौसम में बदलाव होने लगा। ज्यादातर इलाकों में घने बादल छाने लगे और कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। पूसा...