अलीगढ़, मार्च 29 -- ​बरला, संवाददाता। : फेसबुक पर हुए प्यार की खातिर सीमा पार कर पाकिस्तान पहुंचे बरला के नगला खिटकारी के युवक बादल बाबू की कहानी में एक नया और भावुक मोड़ आया है। जेल में बंद बादल बाबू के माता-पिता ने अपने बेटे के नाम एक बेहद भावुक पत्र लिखा है, जिसमें उन्होंने उससे घर वापस लौटने की मिन्नतें की हैं। माता-पिता की मार्मिक अपील: बादल बाबू के पिता कृपाल सिंह द्वारा लिखे गए पत्र में घर के हालातों का जिक्र किया गया है। पत्र के अनुसार, बादल की माँ बेटे की याद में दिन-रात रोती रहती हैं और उन्होंने ठीक से खाना-पीना भी छोड़ दिया है। पिता, जो पेशे से एक रिक्शा चालक हैं, ने लिखा है कि पूरा परिवार और गाँव उसकी सलामती के लिए परेशान है। पत्र में लिखा है, "बेटा वापस आ जा, तेरी बहुत याद आती है... हमसे बात कर ले, तुझे देखने का बहुत मन करता है...