अलीगढ़, मार्च 21 -- ​बरला, संवाददाता। पिछले लंबे समय से पाकिस्तान की जेल में बंद भारतीय नागरिक बादल बाबू की वतन वापसी की उम्मीद बढ़ गई हैं। शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए हुई एक विशेष चर्चा में पाकिस्तान और भारत के वकीलों ने बादल बाबू के परिजनों को यह खुशखबरी दी कि उसकी सजा पूरी हो चुकी है और अब वह पूरी तरह स्वस्थ है। मामले में ​पाकिस्तान से वरिष्ठ वकील फियाज़ रामे और भारत से मोमिन मालिक ने बादल बाबू के माता-पिता और बहन नीरज देवी को बताया कि बादल बाबू को चार महीने पहले पंजाब की 'मंडी बहाउद्दीन जेल' से स्थानांतरित कर लाहौर की 'नेशनल जेल' में शिफ्ट किया गया है। दिसंबर 2025 में बादल बाबू की सजा पूरी हो चुकी है। ​ साथ ही आर्थिक दंड भी भरा जा चुका है। ​वकील ने बताया कि पिछले गुरुवार को जेल में मुलाकात के दौरान बादल बाबू बिल्कुल स्वस्थ दिखे।​ला...