बुलंदशहर, जनवरी 28 -- बुलंदशहर। जनपद के गांव किसौली निवासी धावक बादल तेवतिया ने राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन चैंपियनशिप (24 घंटे) में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 207.2 किलोमीटर की दूरी तय कर दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक जीता। राष्ट्रीय अल्ट्रा मैराथन चैंपियनशिप 24-25 जनवरी को दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित की गई। देशभर से आए धावकों के बीच बादल तेवतिया ने अदम्य साहस, अनुशासन और मानसिक दृढ़ता का परिचय देते हुए रजत पदक अपने नाम किया। खास बात यह रही कि बादल तेवतिया ने यह उपलब्धि बिना किसी अकादमी या कोचिंग के स्वयं अभ्यास के दम पर हासिल की है। सीमित संसाधनों के बावजूद उनका प्रदर्शन जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बन गया है। बादल पेशे से बेसिक शिक्षा विभाग में अध्यापक के रूप में कार्यरत हैं। बादल तेवतिया ने बताया कि उनका आगामी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.