बादल की लुकाछिपी, उमस से लोगों का जीना मुहाल
सीतामढ़ी, जून 10 -- सीतामढ़ी। जिले में भीषण गर्मी और बढ़ती उमस से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। दिन चढ़ने के साथ ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। हालांकि बुधवार को बादल की लूकाछिपी जारी रही। जिस वजह से लोगों को थोड़ी राहत मिली, लेकिन वह नकाफी थी। जिले में औसत अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। लेकिन हवा में नमी अधिक रहने के कारण लोगों को 40 डिग्री सेल्सियस के आसपास की गर्मी का एहसास हो रहा है। लगातार बढ़ रही उमस ने लोगों की परेशानी और बढ़ा दी है। वहीं कई क्षेत्रों में बिजली की अनियमित आपूर्ति ने हालात को और कठिन बना दिया है। कृषि विज्ञान केंद्र के वरीय सह प्रधान वैज्ञानिक डॉ. राम ईश्वर प्रसाद ने बताया कि वातावरण में नमी की मात्रा अधिक रहने के कारण लोगों को वास्तविक तापमान से अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.