बादल और बूंदाबांदी से मौसम हुआ सर्द
फिरोजाबाद, मार्च 23 -- कांच नगरी में मौसम फिर से करवट बदल गया। दिन भर आसमान में बादल छाए रहे। बीच-बीच में बूंदाबांदी होती रही। बूंदाबांदी होने पर ठंडी हवा चलती रही। जिससे मौसम सुहाना बना रहा है। जनमानस को गर्मी से राहत मिली रही। सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छा गए। अनेक स्थानों पर अचानक बूंदाबांदी हो गई। बूंदाबांदी के बीच ठंडी हवा चलने लगी। सुबह से दोपहर तक रुक रुक कर कई बार बूंदाबांदी हो गई। जिससे वातावरण में ठंडक आ गई। मौसम सुहाना हो गया। इसके बाद दोपहर बाद तक आसमान में बादल छाए रहे। शाम को धूप खिल गई। लेकिन हवाएं चलते रहने से धूप तेज नहीं हो सकी। वातावरण में ठंडक बनी रही। जिससे जनमानस को दिन भर गर्मी से राहत मिली रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.